DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डीएम ने किया किसान पंजीकरण का निरीक्षण:खतौनी-आधार त्रुटि सुधारने और अपात्रों को हटाने के निर्देश

औरैया में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में चल रही किसान पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बरकापुर, साहसपुर, राजपुर, ऐरवा टिकटा के मजरा लालपुर, ऐरवा टिकटा सचिवालय और कुदरकोट ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित लेखपालों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन किसानों का विवरण खतौनी और आधार कार्ड में अलग-अलग है, उनकी अलग-अलग सूची बनाई जाए। इन त्रुटियों को संशोधित करते हुए पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, अपात्र किसानों, जिनके नाम भूमि नहीं है, उनकी भी पुष्टि कर सूची से हटाया जाए। यह पंजीकरण शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की भूमि को एक साथ प्रदर्शित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। किसानों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इससे कृषकों को फसली ऋण, फसल बीमा की क्षतिपूर्ति और आपदा राहत प्राप्त करने में आसानी होगी। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए किसानों को बार-बार भौतिक सत्यापन से मुक्ति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बरकापुर में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री और मानक के अनुरूप कार्य न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य और सामग्री का प्रयोग करने तथा मानक विहीन निर्माण को हटाकर पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान, उपस्थित ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान पर तालाब पर अतिक्रमण करने का गंभीर आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपाल से शाम तक अतिक्रमण हटवाकर फोटोग्राफ्स के साथ आख्या उपलब्ध कराने और एक सप्ताह के भीतर तालाब को उसके पूर्व स्वरूप में पुनः स्थापित करने को कहा। विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत एरवाकटरा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बिधूना राकेश कुमार, लेखपाल मोहिनी पाल, लेखपाल संध्या राजपूत, लेखपाल शिवम, लेखपाल राज शेखर, बीटीएम कृषि सुनील कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान सहित कई किसान उपस्थित रहे।


https://ift.tt/XhZBwAj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *