यूपी के डिप्टी सीएम मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में आयोजित वंदे मातरम् सामूहिक गान कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- आज 16 दिसंबर है। 2025 का वर्ष है। जब 16 दिसंबर 2047 होगा तो विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश होगा। तब उसकी कमान आपके हाथों में होगा। वंदेमातरम् के उद्घोष के बाद अग्रेजों को हमारे पूर्वजों ने खदेड़ दिया। आजादी की लड़ाई का महामंत्र है वंदेमातरम्। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय मैंने जयश्री राम का उद्घोष सुना है और वह मंत्र सिद्ध हो गया। और श्रीरामलला के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया। डिप्टी सीएम ने कहा- वंदे मातरम् का महामंत्र जो आजादी दिला सकता है। विकसित भारत बना सकता है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना सकता है। इसका जाप करते समय ये भारत को विश्व गुरु बना सकता है। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के महामंत्र को पूरा पढ़िए। एक भारत-श्रेष्ठ भारत होने से कोई रोक नहीं सकता है। तुष्टिकरण की घटिया और घिनौनी राजनीति के कारण जिन लोगों ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए उन्होंने ने ही भारत माता के टुकड़े करने का पाप किया है। आप लोग वंदे मातरम् का जाप कीजिए अखंड भारत का सपना पूरा हो जाएगा। इस दौरान करीब 5 हजार छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 6 तस्वीरें देखिए…
https://ift.tt/oy47Kqr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply