उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कुशीनगर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे युवाओं, किसानों और निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी कटाक्ष किया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम मौर्य ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नोएडा से शुरू होने वाले कार्यक्रम पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को 2048 की तैयारी करनी चाहिए, क्योंकि 2047 तक वे जनता के मन-मस्तिष्क में नहीं हैं। मौर्य ने सपा के ‘पीडीए मॉडल’ को बिखरा हुआ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के सपा कार्यकाल में तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति हुई, जिसमें दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों, गुंडों और माफियाओं को संरक्षण मिला। इसी कारण समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में और कांग्रेस की देश में 2047 तक सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे सत्ता के मोह में बौखलाए हुए हैं। उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर उनके परिवार का अधिकार है, जबकि भारत एक राजतंत्र नहीं, बल्कि लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ खड़े हैं, और यह कार्य केवल भाजपा ही कर सकती है। यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर देश की सर्वोच्च अदालत में स्थगन आदेश है, इसलिए इस पर सवाल-जवाब की आवश्यकता नहीं है।
https://ift.tt/lCV7xAX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply