उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल 10 दिसंबर को बदायूं के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह पूर्वाह्न 11 बजे बदायूं में बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिले की विकास एवं निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। दोपहर 12:05 बजे उपमुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद यहीं एक प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1:45 बजे उपमुख्यमंत्री दातागंज रोड स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य की भतीजी का है, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद, उपमुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे बदायूं से बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।
https://ift.tt/AID9VGf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply