बलरामपुर | सेमरसोत अभयारण्य के कोदौरा रेंज अंतर्गत बीट डुमरखोला में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध इमारती लकड़ी जब्त की है। सूचना पर ठुनु राम निवासी ग्राम चम्पापुर के घर में छापा मारकर साल बल्ली के 59 बरामद किए गए। जब्त वनोपज की कीमत 15 हजार आंकी गई है। कार्रवाई उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा के निर्देश पर अधीक्षक सेमरसोत अभयारण्य बीएस. भगत के मार्गदर्शन और रेंजर विनय टंडन के नेतृत्व में की गई। जब्त लकड़ी को डिपो भेजते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 व वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
https://ift.tt/pQfB3P0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply