प्रतापगढ़ में सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे डंपर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्च की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सांगीपुर विकासखंड अंतर्गत आहार बिहार गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव निवासी राजू सरोज की सात वर्षीय पुत्री मान्या की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की और स्थिति को संभाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका की मां माया देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और डंपर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और भारी वाहनों के संचालन में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
https://ift.tt/lWqMs19
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply