DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रैफिक कर्मी पर ऑटो चालक से मारपीट का आरोप:कल्याणपुर में घटना का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

कानपुर के कल्याणपुर में यातायात ट्रैफिक कर्मी ने ऑटो चालक से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ऑटो चालक ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। विजयनगर निवासी सूरज सोनी ऑटो चालक है। बुधवार को वह घंटाघर से सवारी बैठाकर कल्याणपुर क्रॉसिंग छोड़ने गया था। सवारी उतारने के बाद वह बगिया क्रॉसिंग होते हुए बिठूर रोड तिराहे से वापस घंटाघर लौट रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर खड़ी यातायात विभाग की क्रेन में बैठे एक ट्रैफिक सिपाही बताते हुए जबरन ऑटो में बैठने की कोशिश की। ऑटो चालक ने इसका विरोध किया तो ट्रैफिक कर्मी ने गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतर आया। सूरज सोनी का आरोप है कि ट्रैफिक कर्मी ने उसे थप्पड़ मारा। इस दौरान जब उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो ट्रैफिक कर्मी ने मोबाइल तोड़ने का भी प्रयास किया। वायरल वीडियो में ऑटो चालक जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए सुना जा सकता है और यह सवाल भी उठा रहा है कि उसे थप्पड़ क्यों मारा गया। वहीं ट्रैफिक सिपाही गाली देते हुए “जो करना है करो” कहते हुए नजर आ रहा है। डीसीपी वेस्ट क़ासिम आब्दी ने बताया की वायरल वीडियो संज्ञान मे आया है। ट्रैफिक कर्मी ने ऑटो चालक के बीच झड़प हुई है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जायेगी।


https://ift.tt/NVRLh6f

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *