DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौत:मुरादाबाद के गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के नीचे आया 6 साल का बच्चा

मुरादाबाद के छजलैट थाना इलाके के गांव सराय खजूर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
बताया गया कि गांव निवासी गुफरान का छह वर्षीय बेटा ईशान दवा लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध खनन से जुड़े वाहन बेखौफ आबादी के बीच से गुजरते हैं, जिससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने चालक और वाहन मालिकों की गिरफ्तारी तथा अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


https://ift.tt/EjudqaA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *