अलीगढ़ में सोमवार को चल रही ठंडी हवा और कोहरे ने सर्दी का असर बढ़ा दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि मैदानी शहर अलीगढ़ तापमान के मामले में पहाड़ी शहर शिमला के करीब नजर आया। ठंड और कोहरे का असर आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8 तो शिमला को 5 मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं,अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 14–15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अलाव बना ठंड से राहत का सहारा तेज ठंड के चलते सुबह और शाम के समय लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। शहर के चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मोहल्लों में लोग आग तापते दिखे। चाय की दुकानों के बाहर लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। कोहरे से रेल यातायात प्रभावित घने कोहरे का असर रेल संचालन पर भी पड़ा है। फरक्का एक्सप्रेस करीब 8–9 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस लगभग 6–7 घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंचीं। कई अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी 2 से 5 घंटे तक लेट रहीं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की गति कम रखी जा रही है, जिससे देरी बढ़ रही है। शाम तक बढ़ेगा घना कोहरा मौसम विभाग के अनुसार शाम तक घना कोहरा होने की संभावना है। वहीं, अगले 2–3 दिनों तक सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंड से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
https://ift.tt/9lBLQeA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply