DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रेड यूनियन और कर्मचारी संगठन 12 फरवरी को करेंगे हड़ताल:पदाधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति, DM कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे

बुलंदशहर में 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बीमा कर्मचारी यूनियन के राजपाल सिंह ने की, जबकि सीटू के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह ने इसका संचालन किया। इसमें विभिन्न विभागों और संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से बीएसएनएल से सुखवीर सिंह, एआईबीए से तरुण लोधी, संयुक्त कर्मचारी परिषद से हारून किरमानी और प्रमोद सक्सेना, कर्मचारी महासंघ से बाबू सिंह, यूपीएमएसआरए से सुमित गुप्ता तथा एआईईईए से सुभाष शामिल थे। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा की और कर्मचारियों व मजदूरों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी को जिले के सभी मजदूर और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी संगठन राजे बाबू पार्क में एकत्र होंगे और वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन मार्च निकालेंगे। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों से हड़ताल में भाग लेकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है।


https://ift.tt/OUaGdtb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *