DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रांसफार्मर चोरी का कॉपर खरीदने वाले तीन कबाड़ी गिरफ्तार:पुलिस ने 58800 रुपये नकद, 14 किलो कॉपर और कार बरामद की

एटा जिले की मिरहची थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। ये कबाड़ी चोरी किए गए कॉपर को खरीदते थे। पुलिस ने इनके पास से 58,800 रुपये नकद, 14 किलोग्राम कॉपर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक हुंडई ऑरा कार बरामद की है। इससे पहले, पुलिस ने इस सिलसिलेवार चोरी का खुलासा करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये अपराधी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलती विद्युत लाइनों से ट्रांसफार्मर चुराते थे। जनपद के मिरहची, पिलुआ, राजा का रामपुर सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर चोरी की छह घटनाएं सामने आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस, मिरहची, मलावन और पिलुआ थाना पुलिस की पांच टीमें गठित की थीं। पुलिस ने एटा-कासगंज सीमा पर चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार सवार छह अपराधियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से लाखों की नकदी, अवैध हथियार और कॉपर चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए थे। ये आरोपी चोरी का माल इन कबाड़ियों को 700 से 800 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचते थे। गिरफ्तार किए गए कबाड़ियों की पहचान फईम पुत्र शकील, नाजिम पुत्र शकील और महबूब पुत्र अयूब के रूप में हुई है। ये सभी मेरठ के निवासी हैं। पुलिस ने इन तीनों वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिकांत, उपनिरीक्षक शिवकुमार, उपनिरीक्षक प्रवेश राणा, कांस्टेबल चरण सिंह, कांस्टेबल गजेश सिंह, कांस्टेबल प्रवेश पवार, कांस्टेबल सागर मलिक, कांस्टेबल लोकेश सेन और स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल श्रीचंद शामिल थे।


https://ift.tt/Cz5P7VL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *