देवरिया में मईल और बरहज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गबन के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गबन किया गया ट्रक और सरिया बिक्री से प्राप्त 4.75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार चालक की पहचान उन्नाव निवासी अजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कानपुर के बाबूपुरवा निवासी ट्रक मालिक मजीद अहमद ने मईल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका ट्रक (यूपी 78 सीएन 5845) चालक अजय यादव और खलासी कयूम अंसारी 1 फरवरी को पटना (बिहार) से सरिया लादकर हरदोई और कानपुर के लिए निकले थे। हालांकि, ट्रक तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचा। मजीद अहमद ने जब चालक से संपर्क किया, तो उसने मईल थाना क्षेत्र में होने की बात कही। इसके बाद चालक और खलासी दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए। कई दिनों तक कोई जानकारी न मिलने पर ट्रक मालिक को गड़बड़ी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। उनकी तहरीर पर मईल थाने में बीएनएस की धारा 316(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मईल और बरहज थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस लगातार लोकेशन और मुखबिर तंत्र के माध्यम से चालक की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी कुंडौली तिराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अजय यादव को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर गबन किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया गया।
https://ift.tt/QPvk8m9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply