DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रक चालक की हत्या मामले में 4 आरोपी अरेस्ट:मथुरा में बलेनो कार बरामद, साइड न देने पर हुआ था विवाद

मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। सीओ रिफाइनरी अनिल कापरवान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक ट्रक चालक अनूप यादव एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के कुंजलपुर गांव का निवासी था। वह गुरुग्राम से इंदौर जा रहा था। रास्ते में उसकी गाड़ी एक कार से छू जाने पर कार सवार लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कार सवारों ने अनूप यादव को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मथुरा पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद नरहौली और फरह क्षेत्र के योगेश, संदीप, पवन और लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी बरामद कर ली है। सीओ ने बताया कि हाईवे पुलिस को घटना की जानकारी अगले दिन तब मिली जब मृतक के परिजन मथुरा पहुंचे। इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/7hzdDRu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *