आगरा के जलेसर रोड पर शनिवार को हुए हादसे में घायल रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह की 13 हड्डियां टूटी मिली हैं। गंभीर हालत में परिजन रेनवो अस्पताल में उनका इलाज करा रहे हैं। विजय 2022 में दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। परिजन ने बताया कि मौत का मंजर देख उन्हें लगा कि जान चली गई है। शरीर और सांसें थम सी गईं। पहले उन्हें यमुनापार स्थित अम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शनिवार देर रात रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया है कि 13 हड्डियां टूट चुकी हैं। उनकी हालत गंभीर है। रास्ता भटक गया था ट्रक चालक उधर, ऑटो में टक्कर मारने वाला कंटेनर चालक रास्ता भटक कर जलेसर रोड पहुंच गया था। पुलिस की पूछताछ में कंटेनर चालक अवनीश ने बताया कि वह दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, करनाल रोड स्थित जयशंकर कागों से परचून का सामान लेकर कोलकाता के लिए निकला था। रास्ते में उसे अपने घर फिरोजाबाद के खैरगढ़ भी जाना था। वह रास्ता भटक गया था। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं हो सकी है। अभी उसके खून के जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि मृतक बृजमोहन के पुत्र आशीष कुमार की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
https://ift.tt/vSPjIYF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply