सोनभद्र मे बीते दिन टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस मामले में अधिवक्ताओं ने 8 टोल कर्मियों की गिरफ्तारी और लोढ़ी टोल प्लाजा को हटाने की मांग की है। कचहरी से एकजुट होकर निकले अधिवक्ता टोल प्लाजा की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा पहुंचने से पहले ही रोक लिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद अधिवक्ताओं का एक समूह स्वर्ण जयंती चौक लौट गया, जहां उन्होंने अपनी बात रखी। वहीं, पीड़ित अधिवक्ता आरती पाण्डेय और सैकड़ों अन्य अधिवक्ताओं ने कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर घंटों टोल प्लाजा पर धरना दिया। अधिवक्ता आरती पाण्डेय ने कहा, “हमें इंसाफ चाहिए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।” अधिवक्ताओं ने मारपीट में शामिल 8 टोल कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने लोढ़ी टोल प्लाजा को हटाने की मांग भी उठाई है, तर्क दिया कि 40 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा नियमों का उल्लंघन है। इसके साथ ही, लोढ़ी टोल प्लाजा की वैधता और संचालन को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की गई है। 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है। धरना स्थल पर प्रशासन के सीईओ रणजीत मिश्रा ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर माफी मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। सोनभद्र बार एसोसिएशन और प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने इस मामले में एकजुटता दिखाई है। दो और तस्वीरें देखें
https://ift.tt/uM5x869
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply