DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

टैरिफ और फार्मा ड्यूटी पर भारत का रुख स्पष्ट:रमापति राम त्रिपाठी बोले- देश किसी के दबाव में नहीं चलता

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने 25 प्रतिशत टैरिफ कम किए जाने और फार्मा सेक्टर पर जीरो टैरिफ जैसे मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर भारत सरकार अपना स्पष्ट पक्ष रख चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी इस पर अपना पक्ष सार्वजनिक कर दिया है। ऐसे में इस पर अलग से टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, क्योंकि राष्ट्रीय दृष्टिकोण सामने आ चुका है। त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि फार्मा सेक्टर पर जीरो टैरिफ को लेकर जो भी निर्णय लिया गया है, वह देशहित को सर्वोपरि रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता सदैव भारत के हितों की रक्षा रही है। देशवासियों को इस पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि भारत किसी भी देश के दबाव या इशारे पर चलने वाला राष्ट्र नहीं है। रमापति राम त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज भारत विश्व के लिए एक बड़ा आकर्षण बन चुका है। आर्थिक मोर्चे पर देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने जोर दिया कि कुल मिलाकर भारत का हित ही भाजपा की सोच और नीति का आधार है। जमीयत उलेमा अध्यक्ष मौलाना मदनी द्वारा हिंदू राष्ट्र को लेकर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए त्रिपाठी ने कहा कि वह नकारात्मक राजनीति करने वालों पर कुछ भी कहना उचित नहीं समझते। उनका कहना था कि भाजपा ‘एक जन, एक देश’ की भावना में विश्वास करती है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से सिद्ध किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब सरकार ने गेहूं दिया तो सभी को दिया, मकान दिया तो सभी को दिया और शौचालय दिया तो सभी को दिया। सरकार ने कभी भी हिंदू-मुस्लिम के आधार पर काम नहीं किया। देश को एक राष्ट्रीय इकाई मानते हुए, उसमें रहने वाले सभी नागरिकों को समान रूप से जन माना गया है। हमारा काम करने का आधार धर्म नहीं, बल्कि देश और देश का जन है।


https://ift.tt/8IK9zkf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *