DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

टीचर के निलंबन का मामला:मथुरा का प्राथमिक विद्यालय बना राजनीति का केंद्र,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा नफरत फैलाने का काम कर रही भाजपा

मथुरा के नौहझील स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक पर स्कूल में नमाज पढ़ाने और राष्ट्रगान न करने के आरोप लगे तो नए विवाद ने जन्म ले लिया। भाजपा नेता की शिकायत पर BSA ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल के छात्र,स्टाफ और ग्रामीणों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। मामले ने तूल पकड़ा तो प्राथमिक विद्यालय राजनीति का केंद्र बन गया। यहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पहुंचे और लोगों से बात कर मामले की जानकारी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नफरत की राजनीति कर रहे हैं। स्टाफ और ग्रामीणों से की मुलाकात मथुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर बुधवार को नौहझील प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में छात्र छात्राएं,स्टाफ और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बताया आसपास के ग्रामीणों से बातचीत और वहां के स्टाफ से चर्चा की तो पता चला कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने वहां के प्रधानाचार्य जान मोहम्मद के विरुद्ध जो आरोप लगाए हैं इनका कोई आधार नहीं है। आरोप केवल राजनीति से प्रेरित होकर लगाए हैं। 18 साल से कर रहे शिक्षण कार्य मुकेश धनगर ने बताया कि जान मोहम्मद के बारे में उन्होंने जानकारी की तो पता चला वह डेढ़ दशक तक अपनी सेवाएं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बीएसएफ के लिए दे चुके है। वह 18 साल से विद्यालय की सेवा करके बालकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। मुकेश धनगर ने बताया इस तरह के जो आरोप लगाए गए हैं इनका कोई आधार नहीं है, आरोप बेबुनियाद निराधार हैं ।
मुकेश धनगर ने बताया की जगह-जगह पर हिंदू सम्मेलन करके आरएसएस अपने कार्यक्रम चला रहा है। नौझील,बाजना और मांट क्षेत्र में उसको विशेष समर्थन नहीं मिला है। इस तरह के इन मामलों को मुखर कर वह अपने लिए माहौल बनाना चाहते हैं। नफरत का माहौल खड़ा करके हिंदू ध्रुवीकरण के नाम पर वह आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। आंदोलन की दी चेतावनी इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी कमेटी के जिला अध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वैद्य मनोज गौड़, दयाराम पाठक,यामीन उस्मानी, प्रमोद पाठक, डॉ राजाबाबू,ओम गुप्ता , राजेश धनगर, मोहम्मद दिलशाद और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल थे। शिवदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि अधिकारी जनता द्वारा की जाने वाली शिकायत पर उसका निस्तारण करने से पहले जांच कराकर टालते हैं। जबकि जान मोहम्मद प्रधानाचार्य प्राइमरी स्कूल नौहझील के मामले में बिल्कुल उल्टा हुआ है। एक फर्जी शिकायत के आधार पर जान मोहम्मद के खिलाफ कार्यवाही कर दी गई । वह भी शिकायत पत्र मिलने के एक दिन के बाद ही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी। अगर इस तरह के अन्याय,अत्याचार होंगे तो जिला कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सहयोगीयों की मदद से व्यापक जन आंदोलन करेगी।


https://ift.tt/tRaSmBn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *