DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

टावर पर चढ़ा युवक, बोला-शादी करा दो:पुलिस ने एक घंटे बाद समझाकर उतारा, परिवार वालों को सौंपा

जिले के महुली कस्बे के मुख्य चौराहे के पास एक युवक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया। उसने टावर पर चढ़कर पैसे और शादी की मांग की, जिससे करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस और स्थानीय लोग उसे नीचे उतारने में जुटे रहे। महुली कस्बा निवासी 25 वर्षीय विकास गुप्ता उर्फ विक्की पुत्र श्रीगुप्ता चौराहे के पास टेलीफोन टावर पर चढ़ा था। टावर के बीच में पहुंचकर वह नारे लगाने लगा। पिकेट बूथ पर मौजूद कांस्टेबल अरविंद यादव ने उसे नीचे उतरने की अपील की और डायल 112 व थानाध्यक्ष महुली को घटना की सूचना दी। युवक पहले पैसे और बाद में शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, उसकी जिद भी बढ़ती गई। करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद, पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतरा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रजनीश राय ने नीचे उतरे युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। यह घटना पूरे कस्बे में चर्चा का केंद्र बनी रही।


https://ift.tt/z9xnhNQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *