DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में BJP जिलाध्यक्ष बोले-SIR को लेकर माहौल बनाना है:कहा-हमारे लिए कोई नई जिम्मेवारी नहीं है, हम तो ये काम बरसों से करते आ रहे

झांसी में भाजपा ने सुधीर सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। यहां समर्थकों को जानकारी हुई तो वह भी भाजपा कार्यालय में उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। ढोल नगाड़ों के बीच पहुंचे सुधीर सिंह को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा लिया और उनकी जकर जयजयकार की। वहीं, सुधीर सिंह भी काफी गदगद नजर आए। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए कोई नई बात नहीं है, हम तो पार्टी का काम बरसों से करते आ रहे हैं। अब SIR के अभियान में माहौल बनाना है। बता दें कि सुधीर सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाने से पहले क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र बनाया था। वहीं, उनकी छात्र राजनीति और व्यापारियों में पकड़ को देखते हुए अब जिलाध्यक्ष पद सौंपा है। बुधवार को उनके नाम की घोषणा हुई तो समर्थकों ने रातोरात उनके पोस्टर-बैनर बनाकर भाजपा कार्यालय के बाहर लगा दिए। यहां गुरुवार की सुबह सुधीर सिंह भी नए जोश के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उनके समर्थक पहले ही ढोल नगाड़े लेकर पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कंधों पर उठा लिया। वहीं, सुधीर सिंह ने भी अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से पार्टी को मजबूत करने के लिए उनका साथ देने की बात कही। बोले-कोई नई जिम्मेवारी नहीं जिलाध्यक्ष बनते ही सुधीर सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता ये है कि सरकार की जो योजना हैं, वह नीचे तक पहुंचें। साथ ही बोले, पार्टी जो जिम्मेवारी देती है हम वह पूरी करते हैं। जहां भेजती है जाते हैं, कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। ये कोई नई जिम्मेवारी नहीं है ये काम तो हम बरसों से करते आए हैं। कहा कि अभी SIR का अभियान चल रहा है। इसमें हमारे कार्यकर्ता माहौल बनाने का काम करेंगे। बूथ लेबल पर प्रवास करेंगे। जो वोट अभी तक नहीं जुड़े हैं, उन्हें जोड़ने का काम करेंगे। जानकार बोले भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ सभी आश्चर्यचकित हैं। कारण ये कि वह पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए काम करते रहे। लेकिन, जिलाध्यक्ष बनने की रेस में उनकी कोई चर्चा नहीं थी। ऐसे में भाजपा ने जब उनका नाम जारी किया तो कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीति के जानकारों तक सभी इस निर्णय को समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि सुधीर सिंह के जरिये पार्टी व्यापारियों में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। साथ ही छात्र राजनीति में उनके अनुभव का लाभ भी पार्टी को मिलेगा।


https://ift.tt/rjB2yGl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *