झांसी में 4 बदमाशों ने 3 घरों में लगभग 30 लाख की चोरी की। इसमें टीचर, उनकी किराएदार महिला डॉक्टर और पड़ोसी रिटायर्ड अफसर का घर शामिल है। टीचर अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। जबकि, महिला डॉक्टर की खुद की शादी थी। वहीं, रिटायर्ड अफसर अपने परिवार के साथ बेटी की शादी के बाद रिशेप्शन में शामिल होने केरल गया था। बदमाशों ने महज 30 मिनट में तीनों घरों के ताले चटकाए और सोने-चांदी के जेवरात व कैश चुराकर ले गए। 4 बदमाश सीसीटीवी कैमरे में चोरी के बाद माल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के करगुआंजी जैन मंदिर के पीछे बनी पॉश कॉलोनी राम लीला सिटी में हुई है। जहां 24 घंटे सिक्यारिटी गार्ड रहते हैं, मगर किसी को भनक तक नहीं लगी। घर के बाहर लगाए थे ताले गरौठा के दखनेश्वर गांव निवासी विवेक पटेल पुत्र श्याम करण गुरसराय के घुरईया कम्पोजिट विद्यालय में टीचर है। वे अपने परिवार के साथ करगुआंजी जैन मंदिर के पीछे राम लीला सिटी कॉलोनी में रहते हैं। ऊपर वाले फ्लोर पर आगरा निवासी डॉक्टर अन्नू रहती हूं। डॉ. अन्नू मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। विवेक पटेल ने बताया- डॉ. अन्नू की 24 नवंबर को शादी थी। वो आगरा गई थी। जबकि हमारा परिवार 22 नवंबर को गांव गया था। वहां से मौसी की नातिन की शादी में शामिल होने कोंच चले गए। बुधवार रात को घर आए तो ताले टूटे हुए थे। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। ऊपर डॉ. अन्नू के कमरों के ताले टूटे थे। चोरी हमारे घर से सोने की 3 रिंग, पायजेब और 70 हजार रुपए कैश चुराकर ले गए। वहीं, डॉ. अन्नू की 3 कीमती घड़ी और 4 हजार रुपए कैश चोरी हुआ है। पड़ोसी के घर में बड़ी चोरी विवेक पटेल ने आगे बताया- हमारे पड़ोसी पीडब्लूडी के रिटायर्ड अफसर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव के घर में भी चोरी हुई है। उनकी बेटी की 15 नवंबर को शादी थी। शादी के बाद केरल में रिशेप्शन था। कृष्ण मोहन का पूरा परिवार केरल गया था। बदमाशों ने उनके घर में भी चोरी की। घर से 20 से 30 तोला सोने के गहने, लगभग डेढ़ किलो चांदी के गहने, कैश और अन्य सामान चोरी हुआ है। अभी परिवार केरल से लौट रहा है। उसके बाद कितना माल गया, ये स्पष्ट हो पाएगा। 4 बदमाश आए, फिर माल ले गए विवेक पटेल ने बताया- बुधवार रात को सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तब 26 नवंबर की सुबह 3:11 बजे 4 बदमाश आते हुए नजर आ रहे हैं। तब उनके हाथों में चोरी के उपकरण थे। इसके बाद 3:39 बजे बदमाश जाते हुए नजर आए। तब उनके हाथ में सामान से भरे बैग और अन्य सामान था। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
https://ift.tt/7XcrQL1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply