DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में सांप के डसने से महिला की मौत:2 दिन पहले खेत में पानी लगाते समय हाथ में काट लिया था, इलाज के दौरान मौत

झांसी में सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। वह दो दिन पहले खेत पर पानी लगा रही थी। तभी जहरीले सांप ने हाथ में काट लिया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली की है। एक साल पहले पति की मौत हो गई थी मृतका का नाम पुष्पा देवी (55) पत्नी मेहरबान सिंह परिहार था। वह प्रेमनगर के बिजौली की रहने वाली थी। मृतका के बेटे प्रविन्द्र ने बताया- बुधवार को मेरी मां पुष्पा देवी खेत में पानी लगा रही थी। तभी जहरीले सांप ने हाथ में डस लिया था। तब मां को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। पुष्पा की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उनके पति मेहरबान की एक साल पहले मौत हो गई थी। पुष्पा के एक बेटा प्रविन्द्र और दो बेटी माेना व प्रियंका है। तीनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/zuItv6Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *