DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में शादी से पहले युवती ने सुसाइड किया:अगले महीना शादी होनी थी, बाथरूम में खुद को बंद करके जहर खाया

झांसी में शादी से पहले एक युवती ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले एक युवक उसे भगाकर ले गया था। तब वह नाबालिग थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आरोपी को जेल भेज दिया था। दो महीने पहले युवक जेल से छूटकर आ गया। इस बीच परिवार ने युवती की शादी तय कर दी। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। इससे दुखी होकर युवती ने खुद को बाथरूम में बंद करके जहर खा लिया। परिजन दरवाजा तोड़कर उसे मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरा मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मां ने शादी में चलने की जिद पर अड़ी थी 19 साल की युवती पढ़ाई छोड़ चुकी थी। रिश्ते में चचेरा भाई लगने वाला एक युवक उसे भगाकर ले गया था। परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब युवती नाबालिग थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब करीब दो महीने पहले आरोपी जेल से बाहर आ गया। इस बीच घरवालों ने युवती की शादी तय कर दी। अगले महीने उसकी शादी होनी थी। शुक्रवार रात को युवती के परिवार में एक शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए पूरे परिवार को जाना था। जब मां ने युवती से शादी में चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर कहासुनी हो गई। युवती सहेली के घर जाने की बात कहकर निकल गई। जब परिजन सहेली के घर पहुंचे तो वह नहीं मिली। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह वह बाथरूम के अंदर बेहोश पड़ी थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


https://ift.tt/YrpRZft

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *