DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में शातिर बाइक चोर पकड़ा:एक मिनट में तोड़ देता था बाइक का लॉक, साथियों को तलाश रही पुलिस

झांसी में प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक महंगी मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर बताया जा रहा है कि वह महज एक मिनट में बाइक चोरी कर मौके से फरार हो जाता था। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के डगरिया रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध बदमाश मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अभिषेक अहिरवार उर्फ पीयूष, पुत्र त्रिलोकी अहिरवार उर्फ धाकड़, निवासी थाना शाहजहांपुरपुर, जिला झांसी बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और उससे जुड़े अन्य चोरों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।


https://ift.tt/scalGFV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *