झांसी में सोमवार सुबह में कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक धूप नहीं निकली। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। कोहरे का असर आवागमन पर भी देखने को मिला। सड़क पर कम वाहन ही दिखाई दिए। डीएम ने ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है। अब ये स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 3 दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। झांसी में अभी तक सुबह से अच्छी धूप खिल रही थी, इसलिए ठंड का अहसास कम हो रहा था। मगर दो दिनों से सुबह से धूप नहीं निकल रही। रविवार को दोपहर लगभग 11 बजे धूप निकली, मगर दिनभर सूरज बादलों में लुकाछुपी करता रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री था, जो रविवार को 18.4 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार सुबह से भी हल्का कोहरा छाया है और 11 बजे तक धूप नहीं खिली।
https://ift.tt/CHgJiLO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply