झांसी में एक युवक से 25 लाख रुपए की ठगी हो गई। एक साल पहले एक व्यक्ति ने 27 लाख रुपए लिए थे। दो लाख रुपए लौटाने के बाद अब आरोपी ने बाकी रकम लौटाने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का सहारा लेकर आरोपी अब पैसा वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित की मां ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। आरोपी से पहले से जान पहचान कोतवाली के डरू भोडेंला मोहल्ला निवासी कमलेश गुप्ता ने पुलिस को बताया- मेरे बेटे निखिल की गोलाकुआं सूजे खां खिड़की निवासी संदर्भ श्रीवास्तव से जान पहचान है। दोनों ने एक साथ आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। संदर्भ ने घरेलू संबंधों का हवाला देकर पैसों की सख्त जरूरत बताई। 29 नवंबर 2024 को संदर्भ ने 30 लाख रुपए मांगे। यह पैसा दो-तीन माह के अंदर लौटा देने का वादा किया। निखिल ने अलग-अलग तारीख में 27 लाख रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ महीने बाद निखिल ने आरोपी से पैसे लौटाने को कहा। उसने सिर्फ दो लाख वापस किए। पूरा पैसा नहीं लौटाया। आरोप है बाकी पैसा वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि संदर्भ श्रीवास्तव ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसे नेताओं से संबंध बताते हुए कहा कि उसके लिए यह पैसा कुछ नहीं है। कुछ दिनों बाद निखिल के दोबारा मांगने पर उसने पैसा देने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी उसे धमकाने लगा। झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। वह लोग उसके ऊंचे राजनीतिक कनेक्शन की बात सुनकर सहमे हुए थे। यह बात निखिल ने अपनी मां को बताई। उसकी मां कमलेश अपने बेटे को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां आरोपी संदर्भ श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि बैंक लेन-देन, चेक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।
https://ift.tt/s3XBlQJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply