झांसी के सर्किट हाउस में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की और जनसुनवाई भी आयोजित की। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी रहीं, जिनमें पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। इससे पहले उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में बबीता सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में पिछले वर्षों में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा-8-9 साल पहले यूपी में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का भी अपहरण हो जाता था। अब हालात बदल चुके हैं, ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। जनसुनवाई की देखिए 2 तस्वीरें… अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट रहीं अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान शुक्रवार को झांसी पहुंचीं। यह उनका एक वर्ष में जिले का दूसरा दौरा था। दोपहर में पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रसूताओं से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और नवजात बच्चों के लिए किट भी भेंट किए। अस्पताल की व्यवस्थाएं देखकर वह संतुष्ट नजर आईं। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों पर हो रही कार्रवाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। हालांकि, जिले में SIR प्रक्रिया चलने के कारण केवल कुछ अधिकारी ही बैठक में उपस्थित हो सके। समीक्षा के साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनसुनवाई भी की। उन्होंने उन महिलाओं को बुलाया था, जिन्हें पुलिस या प्रशासन से अपेक्षित सहायता नहीं मिल पा रही थी। जनसुनवाई में पहुंचे अधिकांश मामलों में घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद की शिकायतें सामने आईं। इन मामलों पर अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने सीओ लक्ष्मीकांत गौतम को निर्देश दिए कि हर शिकायत पर प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं-सब ठीक है
मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा कि आज महिलाओं को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं हैं। कहा कि अभी एसआईआर का काम चल रहा है, जिसके चलते अधिकारी नहीं आ सके हैं। बोलीं कि सभी विभाग अच्छे से काम कर रहे हैं। कहा जिला अस्पताल में भी जो समस्या पहले थीं वह आज नहीं मिलीं। बोलीं कि सभी को मिलकर समाज के हित में काम करना चाहिए।
https://ift.tt/4WV7IHR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply