झांसी में भांजी की शादी में मामा की मौत हो गई। मामा ने स्टेज पर भांजी को आशीर्वाद दिया। स्टेज से नीचे उतरकर अपनी बहन को साड़ी देने के लिए आगे बढ़े। तभी मैरिज गार्डन के पंडाल में कुर्सियों पर बेहोश होकर गिर गए। परिजनों ने उठाने की कोशिश की, जब नहीं उठे तो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरते ही उनकी मौत हो गई थी। घटना बुधवार रात की कोतवाली थाना क्षेत्र के डेली गांल की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मृतक हरिमोहन सेन (62) शंकर सिंह के बगीचा क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी बड़ागांव गेट के बाहर हेयर ड्रेसर की दुकान थी। हरिमोहन के छोटे भाई की पत्नी उर्मिला ने बताया कि उनकी मुंहबोली बहन रामकुमारी रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में रहती हैं। बुधवार को उनकी बेटी प्रिंसी की शादी डेली गांव स्थित एसआर रिसॉर्ट एंड मैरिज गार्डन में थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए हरिमोहन रात करीब 9 बजे मैरिज गार्डन पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर जाकर भांजी प्रिंसी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह अपनी बहन को साड़ी देने के लिए पंडाल में उन्हें तलाशने लगे। साड़ी उनके हाथ में ही थी। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह पंडाल में ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस समय शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 2 घंटे बाद घर वालों की दी सूचना
इस दौरान शादी का कार्यक्रम चलता रहा, लेकिन किसी ने तत्काल परिवार को इसकी सूचना नहीं दी। करीब 2 घंटे बाद परिजनों के पास फोन आया कि हरिमोहन जिला अस्पताल में हैं। जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि वहां एक अज्ञात शव लाया गया था। बाद में पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया। कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका
पूरे मामले में जिला अस्पताल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया- 4 फरवरी की रात एम्बुलेंस एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची थी। जिसे डॉक्टरों ने ब्रॉड डेड घोषित किया। प्रथम दृष्टया मामला कार्डियक अरेस्ट का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के सटीक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने लिखित रूप में पोस्टमॉर्टम न कराने की सहमति दी, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। ——————— ये भी पढ़ें- प्रयागराज में किराये की कोख का रेट आईफोन:मुस्लिम महिला ने ब्रेनवॉश किया, IVF सेंटर में ऑपरेशन से अंडाणु निकलवाए प्रयागराज में 15 साल की लड़की के अंडाणु बेचने का मामला सामने आया है। ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) के लिए कीमत लगाई एक एप्पल का आईफोन और 15 हजार रुपए। पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला सामने आई है। उसने ही 15 साल की लड़की कोमल (बदला हुआ नाम) का ब्रेनवॉश किया था। कहा था- छोटे से ऑपरेशन के बाद तुम्हें नई जिंदगी मिल जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/k0dgWES
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply