DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में बेकाबू कार ने दुधिया को रौंदा, मौत:कॉलोनी में दूध बांटने जा रहा था, परिजनों को शक- एक्सीडेंट कराया गया

झांसी में बुधवार को बेकाबू कार ने बाइक सवार दूधिया को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वह सुबह घर से कॉलोनी में दूध बांटने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कार ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। परिजनों का कहना है कि 10 दिन पहले दूधिया का गांव में झगड़ा हुआ था। तब से दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। परिजनों ने एक्सीडेंट कराए जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बबीना थाना क्षेत्र के सिमरावारी गांव के पास हुआ है। दूध बांटकर माली का काम करता था मृतक का नाम रामस्वरूप राजपूत (65) पुत्र नंदराम राजपूत था। वह बबीना के मानपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के दामाद केशव राजपूत ने बताया- मेरे ससुर रामस्वरूप राजपूत सुबह बीएलईएल कॉलोनी में दूध बांटते थे। फिर हंसारी स्थित स्कूल में माली का काम करते थे। रोजाना की तरह बुधवार सुबह वह बाइक से दूध बांटने के लिए बीएलईएल कॉलोनी जा रहे थे। जब सिमरावारी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इसमें ससुर गंभीर घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खेत को लेकर झगड़ा हुआ था दामाद ने आगे बताया कि 26 जनवरी को एक परिवार खेत की मेढ़ खोद रहा था। जबकि ससुर मना कर रहे थे। इसको लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस से शिकायत की थी। तब पुलिस ने ससुर रामस्वरूप का चालान कर दिया था। तब से दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई थी। अब एक्सीडेंट कराए जाने का शक है। बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया- एक्सीडेंट में रामस्वरूप की मौत हुई है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/iVLDyc6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *