झांसी में सोमवार रात से घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 30 मीटर भी नहीं रही। ऐसे में झांसी की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। साथ ही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोगों का जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। झांसी का न्यूनतम तापमान 9.5℃ दर्ज किया गया, जो सामान्य 1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की माने तो अभी ये स्थिति आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी। बीते दो दिन से झांसी में कड़ाके की सर्दी के साथ ही घना कोहरा भी छा रहा है। सोमवार रात 11 बजे से शहर में धुंध बढ़ने लगी और रात 1 बजे तक विजिबिलिटी 30 मीटर भी नहीं रह गई। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने भी मौसम में जलन पैदा कर दी। इससे पारा नीचे आ गया। झांसी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को इसमें 1 डिग्री का इजाफा हुआ और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। IMD की माने तो मौसम अभी और बिगडेंगा। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। आगमी दिनों में गलन और धुंध बने रहने के आसार हैं।
https://ift.tt/ISXDpyT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply