झांसी में एक महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। महिला के पति का आरोप है- 10 दिसंबर को पड़ोसी ने घर में घुसकर पत्नी से रेप किया था। जिसे मैंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पत्नी ने छेड़छाड़ एवं मारपीट का केस दर्ज कराया था। मगर आरोपी ने अफवाह उड़ा दी। उसने कहा कि 8 लाख रुपए लेकर केस में राजीनामा कर लिया। इसी से परेशान होकर मेरी पत्नी ने शुक्रवार दोपहर को सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पति ने पत्नी के साथ पकड़ा
महिला के पति ने बताया- मैं फोटो स्टेट की दुकान चलाता हूं। मेरी 31 साल की पत्नी घर पर रहती थी। मेरे 8 साल और 6 साल के दो बेटे हैं। पत्नी उनको स्कूल छोड़ने और लाने जाती थी। तभी फैजान खान नाम के युवक ने नजदीकी बढ़ा ली। 10 दिसंबर की शाम को घर पर आया तो पत्नी ऊपर किचन में खाना बनाने गई थी। पीछे वाले गेट से फैजान आया और छुपकर ऊपर चला गया। आरोप है कि उसने पत्नी से रेप किया। जब मैं ऊपर जाने लगा तो वह मुझे देखकर भागने लगा। पकड़ने पर फैजान ने मारपीट की। तब तक चचेरा भाई आ गया। हम दोनों ने उसे पकड़ लिया। फिर पुलिस को बुलाया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था
पति ने कहा- 11 दिसंबर को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया। 12 दिसंबर को कोर्ट में पत्नी के बयान हुए। मुझे पता चला कि उसने फैजान के पक्ष में बयान दे दिए। दो दिन बाद फैजान घर आ गया। आरोप है कि उसने पहले अफवाह उड़ाई कि 5 लाख रुपए देकर राजीनामा किया है। फिर 7 लाख और 8 लाख तक की बात मोहल्ले में चलने लगी। इससे पत्नी बहुत दुखी थी। फांसी लगाकर जान दी
पति ने आगे बताया- रोजाना की तरह मैं शुक्रवार को दुकान पर गया था। दोपहर को भाई का फोन आया कि घर आ जाओ, पत्नी ने कुछ कर लिया। तब घर आया तो कमरे के अंदर पत्नी फंदे पर लटकी थी। पत्नी ने परेशान होकर सुसाइड किया है। हमने थाने में शिकायत दे दी है। कोतवाली थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मोहल्ले वालों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने तहरीर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/r3ZGg6t
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply