झांसी में ऑटो ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया। उनका शव शनिवार सुबह धार्मिक स्थल के पास लगे पेड़ पर लटका मिला है। मृतक के भतीजे का कहना है कि चाचा को 5 से 6 समूहों का पैसा देना था। इसलिए वे डिप्रेशन में रहते थे। संभावना इसी वजह से चाचा ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना के खजराहा गांव का है। घर पर छोड़ गए थे मोबाइल मृतका का नाम जितेंद्र वर्मा (36) पुत्र बेताली था। वह बबीना के आरा मशीन का रहने वाला था। मृतक के भतीजे वीरू वर्मा ने बताया- मेरे चाचा जितेंद्र ऑटो चलाते थे। शुक्रवार सुबह वह घर से ऑटो लेकर निकले थे। अपना मोबाइल वे घर पर छोड़ गए थे। शाम को उनको गांव में देखा गया, लेकिन वे घर नहीं आए। रातभर हम लोग उनको ढूंढ़ते रहे। शनिवार सुबह खजराहा गांव से फोन आया कि जितेंद्र की लाश धार्मिक स्थल के पास एक पेड़ पर लटकी है। तब हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आए दिन समूह वाले पैसे मांगने आते थे वीरू वर्मा ने आगे बताया- चाचा जितेंद्र ने 5 से 6 समूहों से पैसा लिया था। अब समूह वाले आए दिन पैसे मांगने के लिए घर पर आते थे। इसलिए चाचा बहुत परेशान रहते थे। संभावना है कि इसी वजह से चाचा ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/nYrykLC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply