झांसी में एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी साली को कुचल दिया। टक्कर के बाद एक महिला की साड़ी पिकअप में फंस गई, जिससे वह करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। जब चालक ने देखा कि महिला पिकअप में फंसी हुई है, तो उसने अचानक यू-टर्न ले लिया। इस दौरान पिकअप का टायर महिला के सिर पर चढ़ गया। इससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने करीब 12 किलोमीटर तक पीछा कर पिकअप और ड्राइवर को पकड़ लिया। हादसे में घायल युवक और उसकी साली को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार शाम बड़ागांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ है। जीजा के घर जा रही थी महिला
मृतक महिला की पहचान मोहिनी देवी (42) पत्नी हरिओम पटेल था। वह टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुछी गांव की रहने वाली थी। मोहिनी के भाई जितेंद्र पटेल ने बताया- रविवार को मेरी बहन मोहिनी अपने पति हरिओम पटेल के साथ बाइक से जीजा के घर खैलार गांव जा रही थी। उनके साथ मेरी छोटी बहन निधी पटेल भी थी। जब वे बड़ागांव में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोहिनी, हरिओम और निधी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान मेरी बहन मोहिनी की साड़ी पिकअप में फंस गई। ड्राइवर घबरा गया और पिकअप को तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दिया। इस दौरान पिकअप करीब 25 से 50 मीटर तक मेरी बहन को घसीटता हुआ ले गया। जब चालक ने साइड मिरर में देखा तो उसने यू-टर्न ले लिया। इसी दौरान पिकअप का पहिया मेरी बहन मोहिनी के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोहिनी के पति हरिओम पटेल और बहन निधी गंभीर रूप से घायल हैं। 12 किलोमीटर दूर पकड़ी पिकअप
यू टर्न लेने के बाद आरोपी ड्राइवर पिकअप को लेकर कानपुर की तरफ भाग गया। इस दौरान लोगों ने जीजा की बाइक पहचान ली। तब उन्होंने पिकअप का पीछा किया। लगभग 12 किलोमीटर दूर चिरगांव के पास पिकअप और ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में मोहिनी के सिर बुरी तरह कुचल गया। इस वजह उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहनोई जेल में बंद हैं
मोहिनी के बहनोई संतोष निरंजन पीडब्ल्यूडी में क्लर्क थे। हाल ही में एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था और अब वह जेल में बंद हैं। संतोष का परिवार खैलार गांव में रहता है। मोहिनी अपने परिवार के साथ खैलार गांव अपनी बहन से मिलने जा रही थी। मोहिनी की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मोहिनी की दो बेटी शिखा (20) और सरिता (17) है, जबकि एक बेटा जयहिंद (15) है। शिखा की शादी हो चुकी है, जबकि सरिता और जयहिंद पढ़ते हैं। पति हरिओम पटेल खेती किसानी करते हैं। बड़ागांव पुलिस ने बताया- सोमवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है। —————— ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के लिए नेपाल से लाई जा रहीं लड़कियां:यूपी पुलिस ने चार को बचाया, रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते ला रहे थे
यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/zxme6fl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply