झांसी में बुधवार सुबह एक युवक की लाश नहर के अंदर मिली है। नहर में लगभग 3 फीट पानी था। मंगलवार शाम को युवक घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। रात वह लौटकर घर नहीं आया। सुबह परिजन तलाश में जुटे थे। तभी ग्रामीणों ने नहर के अंदर लाश देखी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव की है। सुबह से ढूंढ़ रहे थे घरवाले मृतक का नाम अभय यादव (35) पुत्र जयराम यादव था। वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव का रहने वाला था। मृतक के भतीजे अनिल यादव ने बताया- मेरे चाचा अभय खेती किसानी करते थे। वो एक हाथ से दिव्यांग थे। मंगलवार को खेत पर पानी लग रहा था। शाम को चाचा खेत पर गए थे। फिर लौटकर घर नहीं आए। हम लोगों काे लगा कि वो खेत पर ही रुक गए होंगे। जब सुबह भी नहीं आए तो तलाश शुरू की। इस दौरान टहलने गए लोगों ने नहर में चाचा की लाश देखी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। नहर में लगभग 3 फीट पानी था। मौत कैसे हुई, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। शादी नहीं हुई थी अभय की मौत के बाद घर में मातम छाया है। अभय की शादी नहीं हुई थी।
https://ift.tt/PEFlJDb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply