DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में धुंध के साथ छाए बादल,पारा बढ़ा:9 बजे तक नहीं निकली धूप, ठिठुरन महसूस करने लगे लोग

झांसी में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली है। यहां धुंध के साथ ही बादल भी छाए हैं। हालांकि, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्परेचर में 2 डिग्री का इजाफा देखने को मिला। वहीं, मिनिमम टेम्परेचर कल के मुकाबले एक डिग्री बढ़ गया। वहीं, दूसरी तरफ बादल छाए रहने से लोगों को सर्दी बढ़ने का एहसास जरूर हुआ। बता दें कि झांसी शहर के आसपास ग्रामीण इलाकों में किसान गेहूं की फसल में पानी दे रहे हैं। इसका असर मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को झांसी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार को यह बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, सर्दी का एहसास कम नहीं हुआ। शुक्रवार को झांसी के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ है। IMD के अनुसार झांसी का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है। फिलहाल झांसी में धुंध है और साथ ही बादल भी छाए हैं। सुबह के 9 बजे तक सूरज नहीं निकला।


https://ift.tt/39lu6DI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *