DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में दो दिन से नहीं खिली धूप,11.5℃ पारा:कड़ाके की सर्दी के चलते 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, अभी 7 डिग्री तक गिरेगा तापमान

झांसी में कड़ाके की सर्दी और धुंध ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बीते दो दिन से लोगों ने सूरज की तपिश भी महसूस नहीं की। गुरुवार से हुई बदली शुक्रवार को भी बनी रही। ऐसे में जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे सड़क से लेकर रेलवे की ट्रैफिक व्यवस्था भी पटरी से उतर गई। शुक्रवार को झांसी न्यूनतम तापमान 11.05 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 19.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल की शुरूआत से ही मौसम के मिजाज बिगड़ने लगे और रात 1 बजे से पूरे शहर को धुंध ने अपनी आगोश में ले लिया। वहीं, सुबह हुई तो सूरज भी धुंध और बदली की वजह से दिखाई नहीं दिया। ऐसे में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। ट्रेनों से लेकर हाइवे पर विजिबिलिटी भी घट गई। यही स्थिति शुक्रवार और अब शनिवार की सुबह भी देखने को मिली। शुक्रवार को हाड़मांस कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को काफी परेशान किया। बादल छाने के चलते शुक्रवार को झांसी का टेम्परेचर 11.05 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य 3.02 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। झांसी का मैक्सिमम टेम्परेचर 19.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.03 डिग्री कम है। यहां मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 4 दिनों में टेम्परेचर में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, IMD के अनुसार आगामी दिनों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आएगा। यही हाल मैक्सिमम टेम्परेचर का भी रहेगा और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है। स्कूल 5 जनवरी तक बंद कड़ाके की सर्दी और धुंध के चलते जिला प्रशासन ने सभी 5वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभाग और नगर निगम को निर्देश जारी किए हैं कि रैन बसेरों में लोगों के रुकने की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सर्दी के चलते मौत हुई तो संबंधित की जिम्मेवारी तय की जाएगी।


https://ift.tt/nyKqoMZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *