DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में दिन-रात ट्रैफिक जाम,विधायक का DM को पत्र:रवि शर्मा बोले-नगर निगम के प्रयोग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, नो-एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहन

झांसी शहर में दिन-रात लगने वाले जाम से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। एम्बुलेंस, पुलिस वाहन तक जाम में फंस रहे हैं। इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए सदर विधायक रवि शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ठोस कार्ययोजना तैयार करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि महानगर की यातायात व्यवस्था वर्तमान में बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। प्रमुख चौराहे और बाजार लगातार भीषण जाम से जूझ रहे हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रमुख चौराहों पर घंटों जाम
विधायक रवि शर्मा ने बताया कि सीपरी बाजार से चित्रा चौराहा, बीकेडी, जीवन शाह, इलाइट, मिनर्वा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज तक दिन-रात वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई-कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहते हैं, जिससे कामकाज और आपात सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
बिना योजना की बैरिकेडिंग बनी मुसीबत
पत्र में विधायक ने लिखा कि बिना किसी पूर्व नियोजन के विभिन्न स्थानों और चौराहों पर की जा रही बैरिकेडिंग के कारण पिछले चार माह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इससे समस्या और अधिक गंभीर हो गई है।
इलाइट चौराहे के प्रयोग पर सवाल
विधायक ने आरोप लगाया कि इलाइट चौराहे का आकार बिना किसी यातायात अध्ययन, तकनीकी सर्वे या वैकल्पिक योजना के बढ़ा दिया गया। यह भी जाम का एक बड़ा कारण बन गया है। शहर में अब तक यातायात को सुचारू करने के लिए कोई ठोस, पारदर्शी और स्थायी योजना नहीं बनाई गई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
नो-एंट्री में भी दौड़ रहे भारी वाहन
सदर विधायक ने कहा कि नियमानुसार नो-एंट्री अवधि में बालू से लदे ट्रैक्टरों और डंपरों का नगर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भारी वाहन खुलेआम शहर में घूम रहे हैं। इससे जाम की समस्या कई गुना बढ़ गई है।
बीकेडी से बस स्टैंड तक घंटों जाम
विधायक ने बताया कि आज स्थिति यह रही कि बीकेडी चौराहा, जीवन शाह से इलाइट, जेल चौराहा और बस स्टैंड तक कई घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।
सिग्नल फेल, जब-तब मोड़ा जा रहा ट्रैफिक
झांसी में ट्रैफिक जाम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि ट्रैफिक कर्मी भी बेबस नजर आ रहे हैं। इलाइट चौराहा पर जाम लगते ही ग्वालियर रोड और जीवन शाह तिराहा से आने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग कर रोक दिया जाता है और नवाबाद थाने के सामने से मोड़ दिया जाता है। इससे वहां भी जाम लगने लगता है। मेन चौराहे पर बन चुकी पार्किंग
शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर निगम के एक प्रयोग से हालात और बिगड़ गए हैं। चौराहे का सर्किल बढ़ा दिया गया, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम हो गई। वहीं आसपास रेस्टोरेंट और स्वीट्स शोरूम के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों ने स्थिति और खराब कर दी है।


https://ift.tt/yH3qFdM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *