झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बड़ागांव गेट और नारायण बाग इलाके में सड़क निर्माण कार्य के चलते 4 फरवरी से 8 फरवरी तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता ने एसएसपी को पत्र लिखकर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि बड़ागांव गेट बाहर इलाके में नारायण बाग तिराहे से महाकालेश्वर मंदिर तक लगभग 350 मीटर हिस्से में सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह क्षेत्र अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है और रात में भी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। इसी कारण निर्माण अवधि में दिन-रात दोनों समय वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही, इस मार्ग पर स्थित सभी पार्किंग स्थल भी बंद रहेंगे। हालांकि, पैदल राहगीरों के लिए रास्ता खुला रहेगा।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
नारायण बाग से नारायण बाग तिराहा जाने वाले वाहन बड़ागांव गेट बाहर होकर जाएंगे।
बड़ागांव गेट बाहर से मैरी गांव और सखी के हनुमान मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।
सखी के हनुमान मंदिर और मैरी गांव से नारायण बाग तिराहा व बड़ागांव गेट जाने वाले वाहन बाहर की ओर से जाएंगे।
इस ओर से आने वाला ट्रैफिक महाकालेश्वर मंदिर और मुक्तिधाम मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी जरूर लें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें।
https://ift.tt/kqEv9zA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply