झांसी में सुबह से कोहरा छाया है। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोहरे के कारण कम लोग ही घरों से बाहर निकले हैं। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 ℃ दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। 1 जनवरी से ठंड बढ़ने का अंदेशा है। आज हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से है। वहीं एक्यूआई 400 पार पहुंच गया, जिससे गाजियाबाद की हवा में जहर बढ़ता जा रहा है। विजिबिलिटी 30 मीटर सोमवार रात 11 बजे से शहर में धुंध बढ़ने लगी और रात 1 बजे तक विजिबिलिटी 30 मीटर भी नहीं रह गई। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने भी मौसम में जलन पैदा कर दी। इससे पारा नीचे आ गया। झांसी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को इसमें 1 डिग्री का इजाफा हुआ और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की अपील वहीं, अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। IMD की माने तो मौसम अभी और बिगडेंगा। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। आगमी दिनों में गलन और धुंध बने रहने के आसार हैं।
https://ift.tt/ISXDpyT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply