DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में कार लूटने वाले 3 बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:लिफ्ट लेकर कार में बैठे थे, रास्ते में वारदात की थी, पुलिस ने चोरी का केस लिखा था

झांसी में कार लूटने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया। 14 जनवरी को तीनों बदमाश लिफ्ट लेकर कार में बैठे थे। रास्ते में बरुआसागर के पास कार लूटकर ले गए थे। तब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मामूली केस दर्ज किया था। बाद में लूट की धारा इजाद की गई। रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर बरआसागर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। तब वे फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जबाबी फायरिंग कर तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। उनसे लूटी गई कार, 3 तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग किए पुलिस के अनुसार रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बनगुवां रोड पर अंजनी माता मंदिर के पास जंगल में बदमाशों की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायरिंग की। काउंटर अटैक में तीनों बदमाश बबीना के लहर गांव निवासी अंकुश यादव पुत्र केरन यादव, बबीना के शास्त्री नगर निवासी प्रभात रजक पुत्र नरेश रजक और अंश साहू पुत्र अनूप साहू को गिरफ्तार कर लिया। उसने लूटी गई कार, 3 तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। मदद करना भारी पड़ गया बिजौली निवासी संजीव कुमार पुत्र रामप्रसाद वर्मा 14 जनवरी की रात को कार से ओरछा से झांसी लौट रहे थे। रास्ते में ओरछा तिगैला पर 3 युवकों ने हाथ से इशारा करके कार रुकवा ली। बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए तीनों ने निवाड़ी छोड़ने का निवेदन किया। मानवता के नाते संजीव तीनों को कार में बैठाकर निवाड़ी के लिए चल पड़ा। रास्ते में बेतवा नदी के नोटघाट पुल के आगे तीनों युवकों ने डरा धमकाया। इसके बाद कार लूटकर ले गए थे। पीड़ित ने पहले चोरी की तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार चोरी का केस दर्ज किया था। बाद में लूट की धारा इजाद की गई थी।


https://ift.tt/aXwiAh9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *