झांसी में बेकाबू कार ने दादा और उनके 5 साल के पोते काे रौंद दिया। हादसे में दादा की मौत हो गई, जबकि पोते की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर कार दौड़ाकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार और ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र में पहाड़ी बुजुर्ग गांव के पास हुआ है। तेरहवीं में गए थे दादा और पोते मृतक का नाम दयाराम (50) पुत्र लालाराम अहिरवार था। वह पहाड़ी बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। मृतक के चचेरे भाई करणसिंह ने बताया कि दयाराम खेती किसानी करते थे। गुरुवार शाम को गांव में एक तेरहवीं थी। जिसमें दयाराम अपने 5 साल के पोते शिवांश को लेकर गए थे। खाना खाकर दोनों पैदल घर लौट रहे थे। हाइवे पार करते समय तेज गति में आ रही एक कार ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। दोनों घायलों को चिरगांव सीएचसी ले गए। जहां से दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान दयाराम की मौत हो गई। जबकि शिवांश की हालत नाजुक बनी है। जिद करके दादा के साथ गया था बच्चा दयाराम की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजनों ने बताया कि शिवांश की हालत भी बेहद नाजुक है। दादा उसे लेकर नहीं जा रहे थे, जब वह रोने लगा। जिद करके वह दादा के साथ खाना खाने गया था। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरी हाल है। दयाराम के दो बेटे पुष्पेंद्र और राघवेंद्र हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद पत्नी मुन्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/iU1GH0L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply