DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में कड़ाके की ठंड, पारा सामान्य से 6°C नीचे:8वीं तक के स्कूलों का समय बदला, 3 दिन में 2 डिग्री गिर सकता है तापमान

झांसी में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह से हल्का कोहरा छाया है और 11 बजे तक धूप नहीं निकली। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, डीएम ने 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब ये स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। ठंड की वजह से पारा भी तेजी से नीचे गिर रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 3 दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। दो दिन में ठंड का प्रकोप बढ़ा झांसी में अभी तक सुबह से अच्छी धूप खिल रही थी, इसलिए ठंड का अहसास कम हो रहा था। मगर दो दिनों से सुबह से धूप नहीं निकल रही। रविवार को दोपहर लगभग 11 बजे धूप निकली, मगर दिनभर सूरज बादलों में लुकाछुपी करता रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री था, जो रविवार को 18.4 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार सुबह से भी हल्का कोहरा छाया है और 11 बजे तक धूप नहीं खिली।


https://ift.tt/CHgJiLO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *