झांसी में शनिवार को एसपी के फॉलोअर ने सुसाइड कर लिया। वाे परिवार के साथ शादी में गए थे। एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था। आज सुबह सल्फास का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घरेलु कलह की वजह से फॉलोअर ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए मृतक का नाम आदेश रायकवार (50) पुत्र रामावतार था। वह जालौन के उरई का रहने वाला था। मृतक के बेटे कार्तिक ने बताया- मेरे पापा आदेश एसपी ग्रामीण के फॉलोअर थे। हमारा पूरा परिवार घरईया लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। दो दिन पहले पापा शादी से लौटकर आए थे। इस दौरान विवाद हो गया था। तब से वो डिप्रेशन में था। शुक्रवार रात को घर पर आए और सो गए। शनिवार सुबह पापा ने सल्फास खा ली। तबीयत बिगड़ने पर हम लोग उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आदेश के जहर खाने की सूचना पर एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, पुलिस लाइन सीओ रामवीर सिंह, पुलिस लाइन आरआई सुभाष सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पर परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। शाम को आदेश की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि घरेलु कलह की वजह से फॉलोअर आदेश ने जहर खाकर सुसाइड किया है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
https://ift.tt/86WpUNt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply