DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में एक्सीडेंट में युवक की मौत:त्रियोदशी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहा था, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

झांसी में एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। वह त्रियोदशी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी 3 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। अब पिता की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ढेरी की पुलिया के पास हुआ है। भांजी के ससुर की मौत हो गई थी मृतक का नाम रविंद्र कुमार (40) पुत्र मनिया अहिरवार था। वह जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मिनोरा गांव का रहने वाला था। मृतक के भतीजे विनोद कुमार ने बताया कि मेरे चचेरे चाचा रविंद्र कुमार खेती किसानी करते थे। उनकी भांजी की शादी चिरगांव में हुई थी। पिछले दिनों भांजी के ससुर की मौत हो गई थी। बुधवार को त्रियोदशी थी। इसमें शामिल होने के लिए चाचा बाइक से चिरगांव आए थे। रात लगभग 10:15 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जब पूंछ थाना क्षेत्र में ढेरी की पुलिया के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। 3 साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी रविंद्र की मौत के बाद घर में मामत छाया है। उसने 15 साल पहले एक शादीशुदा महिला से शादी कर ली थी। वो एक बेटे गोलू (16) को अपने साथ लेकर आई थी। रविंद्र से शादी के बाद महिला ने पूनम (14) और आरुषी (12) को जन्म दिया। 3 साल पहले महिला रविंद्र को छोड़कर चली गई थी। तब से तीनों बच्चों की परवरिश रविंद्र कर रहे थे। अब रविंद्र की मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए।


https://ift.tt/0u7Zsif

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *