झांसी में एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। वह गेंहूं पिसाकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बरुआसागर थाना क्षेत्र के उजयान तिराहा के पास हुआ है। खेती किसानी करता था युवक मृतक का नाम सुरेंद्र सिंह घोस (38) पुत्र नाहर सिंह घोस था। वह बरुआसागर के उजयान गांव का रहने वाला था। मृतक के मौसेरे भाई राम कुमार ने बताया कि सुरेंद्र खेती किसानी के साथ पूना में मजदूरी करता था। डेढ़ माह पहले ही वह घर आया था। बुधवार शाम को वह चक्की पर गेंहूं पिसाने के लिए भीतरी गांव गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उजयान तिराहा के पास शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद सुरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई थी। उनको झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया था। सुरेंद्र की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उसकी 11 साल की बेटी शिवानी और 7 साल का बेटा आदित्य है। पति की मौत के बात पत्नी सीमा का रो रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/3xJKQCY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply