झांसी में सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। वह बाजार से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर माले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ है। मृतक की पहचान बृजेंद्र राजपूत (51) बदलू राजपूत था। वह बड़ागांव के लिधौरा गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा धर्मेंद्र राजपूत ने बताया- मेरे चाचा बृजेंद्र सामान लेने के लिए बड़ागांव बाजार गए थे। वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बृजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घर में मातम का माहौल बृजेंद्र की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। उनके दो बेटे नरेंद्र और महेंद्र है। बड़े बेटे नरेंद्र की शादी हो चुकी है, जबकि महेंद्र अविवाहित है। हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी हरिदेवी का रो रोकर बुरा हाल है। बड़ागांव थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बृजेंद्र की मौत हुई है। हादसे के बाद ट्रक को लेकर ड्राइवर भाग गया। ड्राइवर और ट्रक की तलाश की जा रही है।
https://ift.tt/vf7cmE4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply