DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में उपसभापति चुनाव के लिए भाजपा पार्षदों में लामबंदी:12 दिसंबर को होना है चुनाव, भाजपा के पास रहेगी उपसभापति सीट

झांसी में नगर निगम उपसभापति पद के चुनाव 12 दिसंबर को होना है। तारीख का ऐलान होते ही भाजपा पार्षदों के बीच लामबंदी शुरू हो गई है। यह पद भाजपा के पास रहना तय है। क्योंकि कार्यकारिणी में भाजपा पार्षदों की संख्या अधिक है। भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों के बीच इस पद के लिए होड़ लगी है। पार्षदों ने पदाधिकारियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के उपसभापति पद के लिए 12 दिसंबर को चुनाव कराया जाना है। कार्यकारिणी में उपसभापति पद काफी अहम होता है। भाजपा सदस्य टिकट हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद मुकेश दिनेश सिंह उर्फ बंटीराजा, सोनी, लखन कुशवाहा, मोनिका गुप्ता, प्रवीण लखेरा, आशीष तिवारी, बाल स्वरूप साहू, रश्मि अनिल अहिरवार, भरत सेन एवं नरेंद्र किशोर हैं, जबकि विपक्षी खेमे से विकास खत्री एवं महेश गौतम हैं। भाजपा खेमे से पिछली बार कई पार्षद उपसभापति की दौड़ में थे। लेकिन अंतिम क्षणों में प्रियंका साहू का नाम आगे आ गया। सर्वसम्मति से प्रियंका उपसभापति बन गई थी। कई पार्षदों को संतोष करना पड़ा था। अब उनकी ओर से फिर से दावेदारी जताई जा रही है। इनमें से मिल सकता है मौका दिनेश सिंह, मुकेश सोनी बंटी, मोनिका गुप्ता, आशीष तिवारी एवं प्रवीण लखेरा का कार्यकाल अगले साल खत्म होने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही कि संगठन इनमें से किसी को मौका दे सकता है। अभी तक संगठन की ओर से साफ तौर पर कोई संदेश इन सदस्यों को नहीं दिया गया है। अन्य भाजपा पार्षद भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। वे संगठन पदाधिकारियों की परिक्रमा में जुटे हैं। महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि संगठन की ओर से यह तय होगा। जिसके नाम पर सर्वसम्मति से फैसला होगा, उस पर मुहर लग जाएगी।


https://ift.tt/H2PcLSw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *