DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में इंस्पेक्टर ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाए:शादी का वादा कर मुकर गया, महिला आयोग की दखल पर दर्ज हुई FIR

झांसी में बिजली विभाग के पवर्तन दल में तैनात रहे इंस्पेक्टर जीतेश कुमार सिंह राजावत के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि वर्दी की धौंस दिखाकर आरोपी ने रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए। विरोध करने पर परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपी ने शादी का वादा किया था, लेकिन उससे भी मुकर गया। पीड़िता ने महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाई थी। आयोग की दखल पर नवाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जीतेश की वर्तमान में तैनाती लखनऊ में सीसीटीएनएस प्रभारी पद पर है। 4 साल पहले हुई थी मुलाकात नवाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया- वह बिजली विभाग में जॉब करती थी। 2022 में उसकी मुलाकात तत्कालीन प्रवर्तन दल प्रभारी जीतेश कुमार सिंह राजावत से हुई। पीड़िता का आरोप है जान पहचान के बाद जीतेश उसे कई बार लेकर लखनऊ गया। होटल में अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर उसके साथ रेप किया। वीडियो भी बना लिया था। विरोध करने पर परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। आरोपी ने बाद में उससे शादी कर लेने का वादा किया। कई महीने बाद भी उसने शादी नहीं की। पीड़िता के शादी कर लेने का दबाव बनाने पर उसे धमकाने लगा। एक साल पहले DIG से शिकायत की थी पीड़िता ने 13 फरवरी 2025 को डीआईजी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। जीतेश ने दबाव बनाकर शिकायत वापस करा दी। इसके बाद वह दोबारा से शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करके उसे दुखी किया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई, मगर सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने आरोपी निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद बीएनएस की धारा 69 समेत अन्य धाराओं में उसके तहत मामला दर्ज हुआ। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान कराए जा रहे हैं।


https://ift.tt/n5jXxUp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *