झांसी में मंगलवार सुबह से घना कोहरा छाया है। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कोहरे के कारण देर से घर से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखाई दिए। आज का न्यूनतम तापमान 1;1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। विजिबलिटी 10 मीटर है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 25 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहेगा। उसके बाद तापमान में और गिरावट होगी। सबसे पहले ये तीन तस्वीरें देखिए सोमवार को धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रही इससे पहले सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई और पारा 3.7℃ तक गिर गया। इसका असर मंगलवार की सुबह देखने को भी मिला। रात 12 बजे से बढ़ते-बढ़ते धुंध इतनी हो गई कि कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह गई। ऐसे में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने अलाव जलाने को लेकर निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान यदि उन्हें अलावा जलते नहीं मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रेने लेट, यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर लगाए बिस्तर उत्तर भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आने वालीं लगभग सभी ट्रेनें कोहरे के चलते कई घंटे की देरी से झांसी पहुंच रही हैं। मंगलवार को रात 1 से 2 बजे के बीच झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचने वालीं कर्नाटक एक्सप्रेस, तमिलनाडु, तेलंगाना, शान-ए-भोपाल, दूरंतो, सचखंड, शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत जैसे सुपरफ़ास्ट और प्रीमियम ट्रेनें भी 5 से 3 घंटे की देरी से झांसी पहुंच रही हैं। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर ही बिस्तर लगा लिए हैं। वहीं, जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले जो भी ट्रेन पहले आई उसी में सवार हो गए।
https://ift.tt/OLupX7z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply