झांसी नगर निगम में 9 महीने बाद कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। लंबे समय बाद हो रही बैठक में कई मुद्दे उठने वाले हैं। साथ ही बीते दिनों उजागर हुए हेराफेरी के मुद्दे पर सदन में हंगामे के भी आसार हैं। महानगर के पार्षद जिम्मेदार अधिकारियों से इन मुद्दों पर सवाल भी करेंगे, जिनके जवाब अधिकारियों को देने होंगे। स्पेस म्यूजियम से लेकर पार्किंग तक सभासदों ने सवालों की लंबी सूची तैयार कर ली है। बता दें कि झांसी नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक इसी साल 7 मार्च को हुई थी। लेकिन तब से कार्यकारिणी पूरी नहीं होने के चलते बैठक नहीं हो सकी। कार्यकारिणी पूरी हुई तो उपसभापति का पद खाली हो गया। अब जब उप सभापति का चुनाव हो चुका है तो सदन की बैठक आज यानी 20 दिसम्बर को होने जा रही है। लेकिन लंबे समय बाद हो रही बैठक में कई मुद्दे गरमाने के भी आसार हैं। बैठक में शामिल होने वाले संदस्यों ने अपने मुद्दे भी तैयार कर लिए हैं। जिसमें वह निगम के अधिकारियों से सवाल भी करेंगे। आसार ये हैं कि हाल ही में सामने आए कई मामलों पर अधिकारियों से सवाल किए जाएंगे। जिनमें स्पेस म्यूजियम में डीजल घोटाला, निजी कॉलोनियों में सड़क निर्माण, पार्किंग से होने वाली आय समेत अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में हंगामा भी होने की स्थिति बन सकती है।
https://ift.tt/Ca9NFLM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply