DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी नगर निगम ने गिराया अवैध मकान:भूमाफियाओं ने बेच दी सरकारी जमीनें, गायब कर दिए बोर्ड और पिलर

झांसी नगर निगम ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए जा रहे मकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके में कई वर्षों से रह रहे परिवारों को पहले ही नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा आदेश का पालन न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। 2.821 हेक्टेयर नगर निगम भूमि पर था अतिक्रमण
दरअसल, पंचवटी इलाके में नगर निगम की 2.821 हेक्टेयर भूमि है, जिस पर लंबे समय से खानाबदोशों द्वारा अस्थायी झोपड़ियां बनाकर निवास किया जा रहा था। वहीं, कुछ लोगों ने यहां पक्के मकानों का निर्माण भी कर लिया था। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह जमीन लगातार कब्जे की जद में आ रही थी। भूमाफियाओं ने रजिस्ट्री कर बेच दी जमीन
जानकारी के अनुसार, जमीन का बड़ा हिस्सा भूमाफियाओं द्वारा लोगों को रजिस्ट्री कर बेच दिया गया था। नई नगर आयुक्त आकांक्षा राणा के चार्ज संभालते ही नगर निगम की ऐसी सभी जमीनों की सूची तैयार कराई गई, जहां अवैध कब्जे थे। इसके बाद कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए। बुधवार-गुरुवार को ध्वस्त किए गए निर्माण
नोटिस के बावजूद जमीन खाली नहीं करने पर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बुधवार और गुरुवार को बुलडोजर चलाकर बन रहे मकानों का अगला हिस्सा जमींदोज कर दिया गया। नगर आयुक्त की चेतावनी
नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि पंचवटी इलाके में आराजी संख्या 816 में नगर निगम की भूमि दर्ज है। जांच में यहां अवैध कब्जे पाए गए, जिसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/zVnICbB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *